खोपड़ी का खफ्त

खोपड़ी का खफ्त

मेरी खोपड़ी पर कुछ
घावं हैं पुराने ।
हर बार जब समय उन्हें
भर देता है
मेरे तीखे नाख़ून
उन्हें खुरेद देते हैं
गहरे पैठ,
और दर्द बढ़ जाता है
कभी कभी असह्य हो ।
चाहता हूँ कोई
मेरी खोपड़ी सहला दे,
पुरानी आदत पड़ी है
पर कोई इलाज नहीं।
फिर मन कड़ा कर
सोचता हूँ रूक जाता कुछ दिन।
खुरेदना, और दर्द धीरे धीरे
कम हो जाता है,
सामान्य चलने लगती है
ज़िन्दगी ।
पर पता क्यों और कब
किस कारण से
किसी की याद में या मानसिक तनाव हो,
फिर नाख़ून उन सुखे घावों को
खोज लेते हैं, खुरचने लगते हैं,
कुछ क्षण आनन्द मिलता है
पुराने घावों की सूखी पपड़ियों को
देख संतोष मिलता है।
पर फिर वही क्रम चालू हो जाता है
घाव हरे हो जाते है और दर्द भी
यह बार बार होता है।
न मैं बदलता हूँ,
न जीने की तमन्ना…
यही क्रम चलता रहता है
पता नहीं कम बन्द होगा
क्या तब जब इसका अहसास ही
मिट जायेगा….??

This entry was posted in Uncategorized. Bookmark the permalink.

Leave a Reply