एक पुरानी याद

एक पुरानी याद- जिसकी शायद देश को ज़रूरत है विकसित भारत के लिये-

शायद आप आप मुझसे सहमत होंगे कि आज न माता-पिता दोनों धनअर्जन की जरूरत, संयुक्त परिवार के विघटन, दादा-दादी या नाना-नानी की व्यस्तता या अन्य कारण साथ न रहने के कारण बहुत छोटी उम्र के बच्चों के लिये माता-पिता के या देश में बाहर अच्छे छोटे बच्चों के समय बिताने की व्यवस्था का अभाव, प्रारंभिक या माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की बच्चों के आचरणों को एक रास्ता देने में बहुत बड़ी कठिनाई आ गयी है। ऊपरी कक्षाओं में तो किसी ऐसे वर्षावन को दण्डनीय अपराध बना दिया है, यह भी सभी तथाकथित समृद्ध देशों के शिक्षाविदों के विचारों के कारण हुआ है।

शायद सब विद्यालयों में भी सबेरे सामूहिक प्रार्थनाएँ या राष्ट्रगान तो बन्द ही हो गया हैं। विद्यालय के शुरुआती काल कुछ सहज शब्दों की छोटी ज्ञान युक्त कविताएँ भी निकल गईं। मुझे अपने समय के एक कविता की याद जो मेरे अध्यापक दादाजी कराते थे। शायद वह हमारे धर्म के ब्रह्मचारी विद्यार्थीयों को ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर कुछ श्लोक पाठ करने की तरह था- ‘Early to bed and early to rise, makes a man healthy, wealthy, and wise.’. दादाजी बचपन में ही मुझे संस्कृत के एक दो श्लोक भी बराबर याद कराते थे-
विद्या ददाति विनय। विनयाद्याति पात्रताम्।
पात्रत्वाद्धनमाप्नोति धनाद्धर्मं ततः सुखम्॥

हमारे गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में आये शिक्षक श्रद्धेय गंगा दयाल पाण्डेय जी को दादाजी ने हमारे गाँव के परिवार रहने की भी सुविधा और वे परिवार के सदस्य बन गये। उनको अपने पारम्परिक रसोई में ही खाने की भी व्यवस्था थी। मैं और मुझसे २-३ साल बड़े चाचाजी के जिम्मे यह खिलाने का काम था।
मैं जो जीवन में जो कर पाया वह उनकी और मेरे दादाजी के कारण ही हुआ।
गांव में जब वे आये तो स्कूल बरसात को छोड रामपुर में हमारे छावनी के एक हाते के नीम के पेड़ के नीचे लगता था, और बरसात में एक हमारे के पास के बरामदे में। एक बात और कि दो-तीन साल तक हम स्कूल लगने पर सबसे पहले प्रार्थना करते थे-
‘हे प्रभु आनन्ददाता ज्ञान हमको दीजिये,
लीजिये हम को शरण में हम सदाचारी बनें। ….’
क्या करना होगा देश और समाज की नीवं को मज़बूत करने के लिये, फिर लिखने की कोशिश करूँगा..

अगर मन आया, और शरीर साथ दिया..@

This entry was posted in Uncategorized. Bookmark the permalink.

Leave a Reply