गीता के परिपेक्ष्य में


पिछले दिनों मैंने चिन्मय मिशन का ७५वां आयोजन यूट्यूब पर देखा था। प्रधानमंत्री भी थे। नोएडा के चिन्मय मिशन में मैंने आज के मिशन प्रमुख तेजोप्रियानन्द के रामचरितमानस के प्रवचनों में जाया करता था, जब वे यहाँ आते थे। स्वामी चिन्मयानन्द के लिखे भगवद्गीता और उपनिषदों का हिन्दी अनुवाद तेजोप्रियानन्द ने किया है।कोविद काल से जब धर्म ग्रंथों- विशेषकर उपनिषद, गीता, और रामचरितमानस पर फिर से ध्यान गया तो बहुत सारे लोगों के लिखे किताबों को पढ़ा बार बार। सबको मँगाया बहुत तरीक़ों से हिन्दी और अंग्रेज़ी में और हिन्दी के संस्करणों को। सबसे पुराने संतों शंकराचार्य और मधुसूदन सरस्वती के अंग्रेज़ी अनुवादों को। आजतक भी वहीं एक शौक चल रहा है।मैंने अपने पसंदीदा श्लोक के संग्रहों अपने website में रखा- https://drishtikona.com/wp-content/uploads/2022/11/irs-my-favourite-shlokas-from-scriptures.pdf।
इस आयोजन में मिशन ने एक पंचामृत के नाम से पाँच सर्वोत्कृष्ट श्लोकों को भी चुना है नित्य-पाठऔर मनन के लिये। यह परंपरा बहुत समय से चली आ रही है, जिसका ज़िक्र मैंने अपने संग्रह में भी किया है। किसी ने एक, किसी ने पांच, महर्षि रमन आश्रम के शिष्यों द्वारा गीता के १०० श्लोकों चुना गया है। सभी संतों के के उद्देश्य अलग हैं।
चिन्मय मिशन ५ अमृत श्लोक हैं – २.४७, ६.५, ९.४, ९.२७, और १८.६६.

मेरे संग्रह की भूमिका में विवेकानन्द के प्रिय श्लोकों के साथ दूसरे गीता के विद्वान संतों के चुनाव दिये गये हैं। आपकी सोच और श्रद्धा पर यह निर्भर करता है।

पर इतना मैं अपने अनुभव से कह सकता हूँ कि गीता जीवन के सभी समस्याओं में हमें राह दिखा देती है। अगर हम अपने गीता की श्रद्धा करते हैं, अन्यथा नहीं।

This entry was posted in Uncategorized. Bookmark the permalink.

Leave a Reply